Clean Agro

क्लीन आर्या

क्लीन आर्या पौधे का खोराक, एक बहु सूक्ष्म पोषक उर्वरक है जिसमें जिंक, बोरॉन, मैंगनीज, आयरन,कॉपर, मोलिब्डेनम, सल्फर, मैग्नीशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व जो सभी पौधे के लिए जरुरी सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, साथ ही वांछित मात्रा में सहायक तत्व भी होते हैं। इसकी सामग्री पानी में पूरी तरह से घुलनशील है और कीटनाशकों, कवकनाशकों, पोषक तत्व फुहाव पध्दति और पौधों की वृद्धि नियामकों के साथ संगत है।

  • उपज की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार करता है।
  • यह कीटों और बीमारियों के हमले के लिए प्रतिरोध प्रदान करता है।
  • यह फसल के समग्र स्वास्थ्य, वृद्धि और विकास को बनाए रखता है।

प्रयोग विधि:

  • फुहाव पध्दति
  • सिंचाई पध्दति

मात्रा:

  • ५०० ७५० मिलीलीटर को १५० से २५० लीटर पानी में फुहाव के लिए
  • २०० २५० मिलीलीटर सिंचाई पध्दति के लिए

फसलों पर उपयोग:

  • पहला छिड़काव बुवाई के 30 से 35 दिन बाद या रोपाई के 25-30 दिन बाद करें।
  • प्रथम छिड़काव के 20-25 दिन बाद दूसरा छिड़काव करें।

फल और बागवानी फसलो के लिए:

  • पहला छिड़काव फूल आने से 20-25 दिन पहले करें
  • दूसरा छिड़काव फल लगने के बाद करें, जब फल बेर के आकार का हो जाए।
  • लम्बी अवधि वाली फसलों में दूसरे छिड़काव के 20-25 दिन बाद तीसरा छिड़काव करें। (जेसे आम )

ध्यान दे:

  • क्लीन आर्या एक अर्धचिलेटेड मिश्रित द्रव्य सूक्ष्म पोषक तत्व है जिसमें एनपीके शामिल है

उपलब्ध पैकिंग :

५० मिलीलीटर, २५० मिलीलीटर,५०० मिलीलीटर,१ लीटर, ५ लीटर

सभी प्रकार के फसलों के लिए उपयोगी